Mahadev College
*वेनेजुएला में आये भूकंप का एक विश्लेषणात्मक अध्ययन*

*वेनेजुएला में आये भूकंप का एक विश्लेषणात्मक अध्ययन*

📅 28 Jun 2026 | 🏫 Geography | 👁️ 6 Views

Dr Pradeep Kumar Gautam
Geography

*वेनेजुएला में आये भूकंप का एक विश्लेषणात्मक अध्ययन*


  *भूकंप*: मानवीय एवं प्राकृतिक कारणों द्वारा पृथ्वी की ऊपरी परत में कंपन उत्पन्न होना भूकंप कहलाता है।


*वेनेजुएला की भौगोलिक स्थिति*

यह देश दक्षिणी अमेरिका के उत्तरी भाग में कैरिबियन और दक्षिण अमेरिका प्लेट के किनारे पर स्थित हैं।

 

*वेनेजुएला में भूकंप क्यों आते हैं?*
*1.* *टेक्टोनिक प्लेट*: कैरिबियन प्लेट और दक्षिण अमेरिकी प्लेट यहाँ टकराती हैं
*2.* *सक्रिय फॉल्ट*: कराकस से लेकर एंडीज तक पूरा उत्तरी इलाका फॉल्ट लाइन पर है
*3.* *इतिहास*: हर 25-30 साल में एक बड़ा भूकंप आने का पैटर्न रहा है।

*वेनेजुएला में आये विनाशकारी भूकंप का अध्ययन-*

    देश की लगभग 80% आबादी सक्रिय भूकंपीय क्षेत्रों में रहती है। पिछले 4 सदियों में यहाँ करीब 180 ऐसे भूकंप आए हैं जिनसे किसी न किसी तरह का नुकसान हुआ।

1- *11 जून 1641*: कराकस में 6.5 रिक्टर पैमाने पर आए भूकंप में लगभग 200 लोगो की मौत हो गयी।

2- *26 मार्च 1812* को कराकस एवं वर्गास शहर में 7.7 रिक्टर पैमाने पर आए भूकंप में लगभग 15,000 से 20,000 लोगो की मौत हो गयी। यह सबसे विनाशकारी भूकंप था जिसमे मेरिडा और कराकस शहर तबाह हो गया।

3- *18 मई 1875* को कुकुटा में 7.5 रिक्टर पैमाने पर आए भूकंप में लगभग 10000 लोगो की मौत हो गयी। सैन क्रिस्टोबल और कोलंबिया का कुकुटा पूरी तरह तबाह हो गया।

4- *29 अक्टूबर 1900* को मिरांडा में 7.6 - 7.7 रिक्टर पैमाने पर आए भूकंप में लगभग 101 लोगो से अधिक मौत हो गयी। इस भूकंप से सुनामी भी आई थी।

5- *17 जनवरी 1929* को कुमाना एवं सुक्रे में 6.7- 6.9 रिक्टर पैमाने पर आए भूकंप में लगभग 1600 लोगो की मौत हो गयी। 3 मी ऊँची सुनामी से कुमाना शहर को भारी नुकसान हुआ।

6- *30 जुलाई 1967* को कराकस में 6.6 रिक्टर पैमाने पर आए भूकंप में लगभग 300 लोगो की मौत एवं 1536 लोग घायल हो गए थे।

7- *9 जुलाई 1997* को सुक्रे में 6.9 रिक्टर पैमाने पर आए भूकंप में लगभग 81 लोगो की मौत हो गयी और 683 लोग घायल हो गए।

8- *21 अगस्त 2018* को सुक्रे में 7.3 रिक्टर पैमाने पर आए भूकंप में लगभग 5 लोगो की मौत एवं 122 लोग घायल हो गए।

9- *24 सितंबर 2025* को ज़ुलिया में 6.2- 6.3 रिक्टर पैमाने पर आए भूकंप में लगभग 10 लोगो की मौत हो गयी।    

10- *24 जून 2026* को याराकुई में 7.1 और 7.5 तीव्रता के दो भूकंप कुछ ही सेकंड के अंतराल पर आए , जिससे वेनेजुएला के काराकास शहर का बड़ा हिस्सा तबाह हो गया। सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य ला गुइरा में सौ से अधिक इमारतें मलबे में तब्दील हो गईं। लगभग 1430 से अधिक लोगो की मौत हो गयी और 4500 से अधिक लोग घायल हो गए।


🔗 Share:

Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp

🎓 Admissions Open 2026

UG • PG • Diploma • Professional Courses
Limited seats available – Apply now

Apply for Admission
← Back to Faculty Insights
🎓 Online Admission