Mahadev Mahavidyalaya

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा

वाराणसी। अखिल विश्व गायत्री परिवार के सौजन्य से शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा आयोजित की गई। इसी क्रम में चिरईगांव ,बरियासनपुर स्थित महादेव पीजी कॉलेज में परीक्षा आयोजित की गई जिसमें सैकड़ों में बच्चों ने प्रतिभागिता की। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में सभी प्रश्नों का उत्तर ओएमआर शीट के द्वारा दर्ज कराया गया ताकि सुचिता बनी रहे। कुल 1 घंटे के इस पेपर में 100 प्रश्न दिए गए थे। सभी छात्र छात्राओं को रोल नंबर भी जारी किया गया था। इस दौरान स्नातक और परास्नातक के छात्र-छात्राओं को अलग अलग प्रश्न दिए गए थे। इस दौरान इतिहास में हर्षवर्धन, समुद्रगुप्त, चंद्रगुप्त, विक्रमादित्य और कनिष्क के अलावा प्राचीन सप्त द्वीपों से लेकर रविंद्र नाथ टैगोर, सीवी रमन, मदर टेरेसा से जुड़े प्रश्न भी शामिल थे। प्रभु श्रीराम और मानस की नवधा भक्ति से जुड़े तमाम प्रश्न भी किए गए थे। इसी तरह यजुर्वेद के कात्यान सूत्र में चिकित्सा शास्त्र ,भौतिक शास्त्र का भी प्रश्न किया गया था। इसके अलावा भारत में चोल वंश, मगध साम्राज्य के साथ अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय के बारे में भी प्रश्न किए गए थे।
परीक्षा आयोजन समिति में शामिल गायत्री परिवार के जनार्दन पांडेय, डॉ. मारुति नंदन मिश्रा , डॉ. मोहन सिंह, डॉ. लोकनाथ पांडेय ने बताया कि इस परीक्षा में शामिल सभी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र के साथ प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस परीक्षा का परिणाम जनवरी माह में घोषित किया जाएगा।

Registration for this event is closed.

🎓 New Admissions Open

Mahadev Mahavidyalaya has started admissions for the new academic session. Interested students can apply online and confirm their admission easily.

Apply for Admission

Existing Students: Refer your friends or relatives for admission in Mahadev Mahavidyalaya and stand a chance to receive a surprise gift from the IT Department.

🎓 Online Admission