*50वें राष्ट्रीय स्तरीय सीनियर योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में महादेव पीजी कॉलेज जीते कई पदक*
वाराणसी।योगा फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के तत्वावधान में मैसूर, कर्नाटक में आयोजित 50वें राष्ट्रीय योगा खेल प्रतियोगिता 2025 का आयोजन 9 से 12 अक्टूबर को हुआ था। आचार्य सुनील कुमार(महासचिव,योगासन स्पोर्ट एलायंस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश)ने बताया कि इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम से कुल 27 खिलाड़ी तथा 7 निर्णायक प्रतिभाग किए थे। चिरईगांव बरियासनपुर स्थित महादेव पीजी कॉलेज के खेल सचिव डॉक्टर भीम शंकर मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता में 21- 30 प्रोफेशनल आयु वर्ग में विकाश पटेल ने चतुर्थ स्थान हासिल किया हैं।31-40 प्रोफेशनल आयु वर्ग में संजय यादव ने व 35- 45 आयु वर्ग में अनिल कुमार ने हासिल किया। वही आर्टिस्टिक सोलो में प्रफुल्ल ने छठवां स्थान प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने यह भी बताया कि उत्तर प्रदेश से 8 राष्ट्रीय निर्णायकों का चयन भी 50 वीं राष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप के लिए हुआ हैं। जो कि महाविद्यालय के लिए गर्व की बात हैं।इस शानदार उपलब्धि पर डॉक्टर संजय मिश्रा,डॉक्टर लोकनाथ पांडेय,डाक्टर मारूत नंदन मिश्र,गौरव मिश्र,प्रतीक कुमार मौर्या,जयंत कुमार मौर्या सीमा सिंह,रजनी साहू,अंजू मौर्या,यादव,पूजा,सुरेन्द्र,प्रज्ञा,प्रीति सिंह व समस्त प्रवक्ता गण ने प्रतिभागी खिलाडियों को जीत की बधाई दी।
Mahadev Mahavidyalaya has started admissions for the new academic session. Interested students can apply online and confirm their admission easily.
Apply for AdmissionExisting Students: Refer your friends or relatives for admission in Mahadev Mahavidyalaya and stand a chance to receive a surprise gift from the IT Department.